Homeप्रदेशझारखण्डहोटल रॉयल रेजिडेंसी में दुर्गा सोरेन सेना ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस

होटल रॉयल रेजिडेंसी में दुर्गा सोरेन सेना ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस

पाकुड़ संवाददाता: शनिवार को शहर के स्थानीय रॉयल रेसिडेंसी के सभागार में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में दुर्गा सोरेन सेना के तत्वधान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए दुर्गा सोरेन सेना के वरिष्ठ कार्यकर्ता नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आदिवासी समाज प्रारंभ से ही जल जंगल जमीन एवं भारतीय संस्कृति का रक्षक रहा है परंतु यह चिंता का विषय है की आए दिन आदिवासियों की संख्या में कमी होती जा रही है। समाज के अन्य वर्गों के लोगों को आदिवासियों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए चिंतन करना चाहिए। सेना की वरिष्ठ कार्यकर्ता एनी रोज मुर्मू ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना को गांव – गांव जाकर आदिवासियों को जागरूक करना होगा। जागरूकता के अभाव में हुए आज भी उपेक्षित हो रहे हैं। जिला अध्यक्ष उज्ज्वल भगत ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना हर परिस्थिति में आदिवासियों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगी। सेना के जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्रा ने आदिवासियों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी समाज भारत का सर्वाधिक प्राचीन समाज है और आज तक अपनी सभ्यता संस्कृति को बचाए हुए हैं उन्होंने आदिवासियों से अपील की की आदिवासी समाज दुर्गा सोरेन सेना को अपना सामाजिक संगठन समझे और अधिकाधिक संख्या में संगठन से जुड़े। कार्यक्रम में जिले के सुदूर क्षेत्रों से आदिवासी कार्यकर्ता अपने पारंपरिक परिधान में सज – संवर कर पहुंचे थे। कार्यक्रम का आरंभ झारखंड के वीर सपूत दिशोम गुरु शीबू सोरेन के दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के साथ किया गया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय शीबू सोरेन स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को याद करते हुए जमकर नारे लगाए। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष तारिक परवाज़, जोहान हांसदा,कृष्णा यादव, आदित्य पांडे, बिजया दास सहित विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular