Publish Date: 10 Nov 2024, Time: 03:38 PM
एजेंसी / पटना : रविवार को पटना के राजेन्द्र सेतु पर भीषण जाम में एक एंबुलेंस फंस गया, जाम इतना भयंकर था कि एम्बुलेंस के लिए रास्ता ही नहीं बन पाया, जिसके बाद एम्बुलेंस में मरीज की मौत हो गई। वहीं जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सेतु पर 15 घंटे से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। जाम के दौरान पुल के आसपास ऐसी अफरा-तफरी मची कि दो महिलाएं भी पुल से सीधे गंगा नदी में जा गिरी। एक महिला को स्थानीय लोगों और नाविकों की तत्परता से बचा लिया गया। हालांकि, दूसरी महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।