Homeप्रदेशबिहारहादसा: औरंगाबाद में ई-रिक्शा कुएं में गिरा, 2 की मौत और 6...

हादसा: औरंगाबाद में ई-रिक्शा कुएं में गिरा, 2 की मौत और 6 घायल

Date: 08 Nov 2024

सौजन्य / औरंगाबाद: छठ पर्व का माहौल, जहां लोग पूजा में शामिल वही बिहार के औरंगाबाद जिले में एक भयानक हादसा हो गया। यहां एक ई-रिक्शा कुएं में जा गिरा जिससे 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। अफरा तफरी में घायलों को स्थानीय के मदद से निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई।इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। हादसा गुरुवार देर रात की है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा देव थाना क्षेत्र के इगुनिया टांड के पास हुआ है। जहां एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। सूत्रों की माने तो अचानक सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और कुएं में जा गिरा। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से सब को कुएं से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को देव सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग छठ व्रती थे। ये सभी अपने बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए देव आ रहे थे। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार वालों और ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि एंबुलेंस अगर समय पर पहुंचती तो जान बचाई जा सकती थी। मृतक के परिजन रविन्द्र कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस प्रशासन समय पर नहीं पहुंचा। यहां एक एंबुलेंस आई, लेकिन वो भी बिना किसी को लिए भाग गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शवों को उठाने से पुलिस को रोक दिया। आक्रोशित लोग प्रदर्शन कर रहे थे। बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। फिर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular