Date : 05 Nov 2024
सौजन्य से रांची : झारखंड में अवैध खनन के मामले में CBI ने आज झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार समेत 3 राज्यों में 16 जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी में 50 लाख रुपये नकद, एक किलो सोना और कुछ चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। मिली खबर के मुताबिक मंगलवार को सीबीआई की टीम ने 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में कुल 16 ठिकाने पर छापेमारी की। जिन 16 ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की, उनमें 11 साहिबगंज, तीन रांची, एक कोलकाता और एक पटना में ठिकाना शामिल है।
इन लोगों से जुड़े ठिकाने पर सीबीआई ने की छापेमारी
प्रेम प्रकाश: रांची
सीए जयपुरियार: रांची
महताब आलम: राजमहल
रंजन वर्मा: साहेबगंज
संजय जायसवाल: साहेबगंज
सुब्रतो पाल: साहेबगंज
टिंकल भगत: साहेबगंज
अवध किशोर सिंह: साहेबगंज
भगवान भगत: साहेबगंज
कृष्णा शाह: साहेबगंज