Homeबड़ी खबरेहजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, एक दर्जन लोगों की मौत की आशंका

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, एक दर्जन लोगों की मौत की आशंका

हजारीबाग : जिले के बरकट्ठा गोरहर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यहां एक बस सुबह करीब 6 बजे गड्डे में गिर गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। शुरुआती जानकारी में एक दर्जन लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। मिली जानकारी के अनुसार सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान सड़क को काटकर छोड़ दिया गया था। इसी कारण बस गड्डे में गिर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular