रांची से दिलीप सिंह परिहार की रिपोर्ट: बिरसा मुंडा की जयंती पर केंद्र सरकार ने दिल्ली के सराय काले खां ISBT बस स्टैंड के बाहर बड़े चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया। जिसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। इस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपत्ति जताई। उन्होंने बस स्टॉप की तस्वीर साझा करते हुआ कहा कि इस चौक का नाम हमारे भगवान के नाम पर रखना अपमान है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या राजधानी दिल्ली में हम आदिवासियों के आराध्य के सम्मान के लिए, उनके प्रतिष्ठा एवं हमारी आस्था के अनुरूप क्या कोई और उपयुक्त स्थान नहीं था। उन्होंने कहा कि सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान पर नहीं रखा जा सकता था ? आगे उन्होंने कहा कि यह झारखंडियों समेत देश के सभी आदिवासियों, मूलवासियों का अपमान है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं की इस कदम को तुरंत वापस ले और हमारे भगवान हमारे नायक को उनके प्रतिष्ठा, हमारे आस्था के अनुकूल स्थान दें।