Homeराष्ट्रीयगृहमंत्री अमित शाह ने जमशेदपुर में किया रोडशो किया

गृहमंत्री अमित शाह ने जमशेदपुर में किया रोडशो किया

Publish Date: 10 Nov 2024, Time: 06:09 AM

जमशेदपुर संवाददाता : गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राज्य के जमशेदपुर साकची एरिया में रोड शो कर दो विधानसभा सीट जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय को सिलेंडर छाप पर और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से कमल फूल पर पूर्णिमा दास साहू को जिताने की अपील की। मिली खबर के मुताबिक इस दौरान हजारों की भीड़ उमड़ी। बीजेपी समर्थकों ने फूलों के साथ अमित शाह का अभिवादन किया। बदले में अमित शाह ने लोगों से मतदान की अपील की। रोड शो जमशेदपुर के जुबिली पार्क के साकची गेट के पास के गोलचक्कर से शुरू हुआ। जैसे ही कड़ी सुरक्षा के बीच अमित शाह आये वैसे ही अमित शाह ने सीधे गाड़ी पर चढ़कर माइक को संभाली। इसके बाद उन्होंने पहले सरयू राय को और फिर पूर्णिमा दास साहू को आगे किया और दोनों को जिताने की अपील करते हुए आगे बढ़े। आगे आगे वंदे मातरम, जयश्री राम के नारे चल रहे थे और पीछे से अमित शाह का रथ चल रहा था। साकची गोलचक्कर होते हुए साकची बाजार को पार करते हुए यह बाराद्वारी गोलचक्कर तक गया। साकची रामलीला मैदान तक जाने के बाद इसको रोक दिया गया। इसे एग्रिको तक जाना था मगर अंधेरा होने के कारण रोड शो बीच में ही समाप्त करना पड़ा। इस दौरान जगह-जगह भाजपा के समर्थकों ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही। रोड शो के दौरान अमित शाह के साथ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से प्रत्याशी पूर्णिमा साहू एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से प्रत्याशी सरयू राय को सिलेंडर छाप पर जिताने के लिए निवदेन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular