Homeराष्ट्रीयविदेशों में झारखंडी आम मचा रही धूम

विदेशों में झारखंडी आम मचा रही धूम

पाकुड़ और जमशेदपुर से भेजा गया है सऊदी अरब

पाकुड़ : सऊदी अरब के जेद्दा और रियाद के आम मेले में पाकुड़ जिले से भेजी गई आम्रपाली प्रजाति की 250 किलो आम। पाकुड़ जिले के लिए गौरवान्वित पल। सऊदी अरब के दो शहरों (जेद्दा और रियाद) में 14 से 17 जुलाई तक मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में पहली बार झारखंड के पाकुड़ जिला एवं जमशेदपुर जिला का आम दिखा। उपायुक्त मनीष कुमार ने इस उपलब्धि को लेकर सभी मनरेगा टीम को सधन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि मनरेगा द्वारा संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से जो आम बागवानी शुरू की है, यह मौका इसी की वजह से आया है। भारत सरकार की संस्था एग्रीकल्चर प्रोसेस एक्सपोर्ट ऑथरिटी ऑफ इंडिया (अपेडा) के माध्यम से निर्यात की प्रक्रिया पूरी की गई है। सऊदी अरब में यह आम वहां के लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है जो किसानों के लिए सकारात्मक संकेत है। आने वाले वर्षों में इस किस्म के आम का निर्यात बढ़ाने पर कार्ययोजना तैयार किया जाएगा ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और किसान सबल बन सके।

उपायुक्त ने बताया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम्रपाली और मल्लिका किस्म की आम लगाई जा रही है जो दशहरी और नीलम का संकर नस्ल है। इस आम की खासियत है कि यह पकने के बाद भी 10 से 15 दिनों तक बढ़िया रहता है और खराब नहीं होता। यह गुद्देदार एवं स्वादिष्ट होता है। किसानों के बीच यह आम खासा लोकप्रिय है तथा इसकी बिक्री कर अच्छे दाम दिलाने में मददगार है। इस वर्ष भी पंद्रह सौ लाभुकों को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य पर कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त श्री मनीष ने कहा कि आने वाले दिनों में पाकुड़ शहर को भारत के नक्शे में विदेशियों के द्वारा आम के लिए खोजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular