Date : 09 Nov 2024 Time: 01:54 PM
पाकुड़ संवाददाता: नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान मे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवा एवं न्याय तक पहुंच पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दिन शेख ने आज के इस कार्यक्रम का मानने के उद्देश्य पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता और समर्थन प्रदान करना है। हर साल राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 9 नवंबर को मनाया जाता है इसके लिए इस दिवस का उद्देश्य यह है कि, सभी नागरिकों को उचित, निष्पक्ष, और न्यायपूर्ण प्रक्रिया का लाभ मिले, इसके लिए जागरूकता फैलाना। इस दिवस को हर साल इस दिन पर इसलिए मनाया जाता है ताकि, समाज के कमज़ोर वर्ग के लोगों को मुफ़्त, बेहतरीन, और कानूनी सेवाएं सही ढंग से मिल सकें। इस दिन नागरिकों को विधिक सेवाओं की जानकारी दी जाती है। बारी बारी से आज के इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस” न्याय की उपलब्धता को सुनिश्चित करने और समाज में न्यायपूर्ण व्यवस्था बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। ये हर नागरिक को उसके अधिकारों से अवगत कराता है और एक सशक्त और सुरक्षित समाज की ओर कदम बढ़ाता है। समेत कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी से उपस्थित सभी को जानकारी दी गई। सभी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को अपने अपने क्षेत्रों में आज के विशेष राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस को लेकर जागरूकता फैलाने को लेकर निर्देश दी गई। मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल, सहायक गंगाराम टुडू अजफ़र हुसैन विश्वास समेत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

