रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज शाम यानी सोमवार (18 नवंबर) को थम जाएगा। इसके साथ ही साइलेंस पीरियड की शुरुआत हो जाएगी। 20 नवंबर को प्रदेश की 38 विधानसभा सीटों के लिए 14,218 बूथ पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 31 वैसे बूथ होंगे जहां सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही वोटिंग होगी. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी। द्वितीय फेज के लिए सभी तैयारी हो चुकी है। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए आज शाम से शराब की दुकानें रहेगी बंद। अतिरिक्त बल एवं जिला पुलिस की रहेगी चप्पे चप्पे पर नजर।