Homeप्रदेशझारखण्डडी ए वी विद्यालय में स्वदेश मंत्र पर सस्वर पाठ प्रतियोगिता का...

डी ए वी विद्यालय में स्वदेश मंत्र पर सस्वर पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

पाकुड़: शनिवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी रांची एवं श्री राम कृष्ण शारदा सेवाश्रम के सहयोग से डी ए वी पब्लिक स्कूल के सभा भवन में भारत पुननिर्माण के तहत छात्र छात्राओं के बीच स्वदेश मंत्र पर सस्वर पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आज की युवा पीढ़ी में जीवंत रखने एवं उनकी सोच की मशाल को जलाए रखने के उद्देश्य से आयोजित स्वदेश मंत्र पर आयोजित इस सस्वर पाठ प्रतियोगिता में शहर के सी एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, के जी बी वी सी एम एस ओ ई पाकुड़, आदर्श विल्टू मध्य विद्यालय एवं डी ए वी पब्लिक स्कूल पाकुड़ के वर्ग पंचम से दशम तक के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्री संजीव कुमार मिश्रा, रांची से पधारे अतिथि अन्नताजी महाराज एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि श्री अन्नताजी महाराज ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि छात्र का व्यक्तित्व विकास विद्यालय से शुरू होता है। उन्होंने छात्रों को सिख देते हुए कहा कि एक छात्र जब पूरी भाव भंगिया के साथ मंच पर किसी प्रतियोगिता में भाग लेता है तो वह अपनी पूर्ण समझ, भावों और विचारों के साथ अपनी प्रस्तुति देता है जो उसे जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी मधुर जादुई आवाज से सभी के हृदय मे अपना स्थान बना लिया। उन्होंने आगे बताया कि जिस बच्चे में सस्वर पाठ की समझ होने लगती है वह व्यक्ति सामाजिक, राजनीतिज्ञ एवं वैज्ञानिक क्षेत्र में आगे बढ़ता है और साहित्य के हर क्षेत्र में विजयी पताका लहराता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular