नई दिल्ली: भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। इस बीच बड़ा ऐलान केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह किया है। उन्होंने एक पीसी के दौरान बताया कि भारत 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित कर लेगा। इसको भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। 2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को उतारने के लक्ष्य पर भी काम किया जा रहा है।