पाकुड़ संवाददाता: स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन किया गया।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र पाकुड़, जिला खेल कार्यालय पाकुड़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2024 का आयोजन शहर के विख्यात विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया।

इस कार्यक्रम में पाकुड़ जिले के सभी 6 प्रखंडों के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रतिभागियों ने अलग अलग स्पर्धाओं में भाग लिया। इस महोत्सव में कुल 11 प्रतियोगिताओं जैसे नृत्य, गायन, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला व मोबाईल फोटोग्राफी में भाग लेने हेतु करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी पाकुड़, सुश्री अनीता पूर्ति , नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी, पाकुड़ श्री शुभम चन्द्र, जिला खेल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार, एन एस एस के नोडल अधिकारी महबूब आलम एवं विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

युवा महोत्सव के सभी स्पर्धाओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इस महोत्सव के सभी स्पर्धाओं के प्रथम विजेता को प्रमंडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस में शामिल होने का मौका मिलेगा। विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के आयोजन की शुभकामना दी। उन्होंने आगे बताया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए यह जरूरी है कि आप निरन्तर मेहनत करें। उन्होंने जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम एवं अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
