Homeप्रदेशझारखण्डराहुल कुमार सिंह बने रामभक्त सेवा दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

राहुल कुमार सिंह बने रामभक्त सेवा दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष

पाकुड़ संवाददाता : प्राप्त जानकारी के अनुसार रामभक्त सेवा दल के कार्यकारणी कमिटी के नेतृत्व में सर्व समिति से झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर राहुल कुमार सिंह को नियुक्त किया गया। संगठन के अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र देकर प्रखर समाजसेवी, हिंदुत्ववादी छवि के राहुल कुमार को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्हों संगठन हित में कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान करने की सक्रियता के साथ सहमति जताई। मौके पर संगठन के सक्रिय सदस्य सागर चौधरी ने कहा कि राहुल सामाजिक कार्यकर्ता है और उनके साथ पूर्व में भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त है तथा उन्होंने सनातनी के लिए काफी अच्छा काम भी किया है। उम्मीद है कि संगठन के हित में वे निस्वार्थ भाव से निष्ठा पूर्वक कार्य कर संगठन को एक नई मजबूती प्रदान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular