पाकुड़ संवाददाता : भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी कमिटी ने झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार जो हजारीबाग जिले के रहने वाले है तथा विनय कुमार साह को साहेबगंज जिला अध्यक्ष के रूप में रविवार को मनोनीत संगठन द्वारा किया गया। वही मौके पर उपस्थित संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोनों सनातनी योद्धा संगठन के हित में बेहतर कार्य करेंगे। साथ ही आशा व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों सनातनी संगठन हित में निस्वार्थ भाव से निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए संगठन के मजबूती में कार्य करेंगे। इस विषय को लेकर दोनों पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा पूर्वक निभाएंगे और संगठन के विस्तार सहित समाज के हित में महत्वपूर्ण पहल भी करेंगे। मौके पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारी गण एवं सम्मानित सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन के मजबूती की कामना करते हुए एकत्रित रूप से मजबूती से कार्य करने की बात कही।

