Homeप्रदेशझारखण्डभाजपा ने मनाया भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती

भाजपा ने मनाया भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती

पाकुड़ अपडेट: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने पाकुड़ के बिरसा चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि आज झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती है।

यह दिन हमें याद दिलाता है कि भगवान बिरसा मुंडा ने देशभक्ति की एक ऐसी ज्योति प्रज्वलित की जो पीढ़ियों तक जलती रहेगी। उन्होंने कहा कि अगस्त, 1895 में वन संबंधी बकाये की माफी का आंदोलन चला। बिरसा ने बकाये की माफी के लिए चाईबासा तक की यात्रा की। गांव-गांव से रैयतों को एकजुट कर चाईबासा ले जाया गया। मगर, अंग्रेजी हुकूमत ने बिरसा की मांग को ठुकरा दी। बिरसा ने ऐलान कर दिया कि सरकार खत्म। अब जंगल-जमीन पर आदिवासियों का राज होगा। उन्होंने नारा दिया अबुआ दिसुम, अबुआ राज। यानी हमारे देश पर हमारा राज होगा। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्षगांठ को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। यह बताता है कि झारखंड का जनजाति समाज,यहां की भाषा संस्कृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिल में बसता है। यह जनजाति गौरव दिवस केवल जनजाति समाज का ही सम्मान नहीं बल्कि झारखंड के साढ़े तीन करोड़ जनता का सम्मान है। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश भगत पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, मनीष पांडे, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत , हिसाबी राय,राणा शुक्ला, सुशील साह सहित कई कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular