Homeप्रदेशझारखण्डपूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने अपनी विकास के दावों के साथ मैदान...

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने अपनी विकास के दावों के साथ मैदान में, लगी है मतदाताओं को रुझाने में

पाकुड़ अपडेट : नगर पंचायत की जानी-मानी समाज सेविका एवं पूर्व नगर अध्यक्ष मीता पाण्डेय ने प्रगतिशील पाकुड़ के सम्मानित नगरवासियों को सादर प्रणाम एवं हार्दिक अभिवादन करते हुए आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अपनी बात मीडिया में रखी। उन्होंने कहा कि पिछले नगर निकाय चुनाव में नगरवासियों ने उन्हें जो अपार स्नेह, सहयोग और समर्थन दिया था, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इस बार भी उन्हें पूर्व की भांति “चूड़ी छाप” चुनाव चिन्ह प्राप्त हुआ है, जिसकी मोहर क्रमांक संख्या 3 है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे चूड़ी छाप (क्रमांक संख्या 3) पर मोहर लगाकर पुनः अपना अमूल्य समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि वे नगर अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त कर शहर को विकास की नई दिशा दे सकें।मीता पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने सदैव जाति-धर्म एवं दबाव की राजनीति से ऊपर उठकर सभी समुदायों के लिए समान भाव से कार्य किया है। उनका उद्देश्य केवल और केवल पाकुड़ नगर का समग्र एवं संतुलित विकास रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पाकुड़, पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र में होने के कारण गंगा जल योजना को शहर तक लाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। चाँदपुर से पाकुड़ तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने में कई कानूनी एवं प्रशासनिक बाधाएँ आईं। जनहित में उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और निरंतर प्रयासों के बाद सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में शहर के मध्य एवं अधिकांश मोहल्लों में लगभग 90 प्रतिशत पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका था। हालांकि प्रशासनिक कारणों से जलापूर्ति प्रारंभ नहीं हो सकी, लेकिन यदि कार्यकाल कुछ समय और मिलता, तो आज प्रत्येक घर तक शुद्ध जल पहुँच चुका होता। उन्होंने विश्वास जताया कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का संकल्प वे ही पूर्ण कर सकती हैं।पूर्व नगर अध्यक्ष ने कहा कि उनके कार्यकाल के बाद गंगाजल योजना को लेकर बड़े-बड़े वादे किए गए, परंतु पाँच वर्ष बीत जाने के बावजूद शहरवासियों को शुद्ध गंगाजल उपलब्ध नहीं हो सका। विकास के नाम पर केवल आश्वासन दिए गए, ठोस परिणाम सामने नहीं आए। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि एक बार फिर बहुमूल्य पाँच वर्ष व्यर्थ न जाने दें और ऐसे नेतृत्व का चयन करें जो वादे नहीं, बल्कि कार्य करके दिखाए। उन्होंने पूर्ण बहुमत से समर्थन देने का आग्रह करते हुए कहा कि वे विकास, मूलभूत सुविधाओं और गंगाजल जैसी महत्वपूर्ण योजना को धरातल पर उतारने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगी।मीता पाण्डेय ने अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी मुख्य योजनाएँ निम्नलिखित होंगी—

• स्वच्छता एवं साफ-सफाई का सुदृढ़ प्रबंधन

• सड़कों एवं नालियों का निर्माण और मरम्मत

• प्रत्येक मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट एवं सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था

• बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

•युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजन।

RELATED ARTICLES

Most Popular