Homeप्रदेशझारखण्डसंविधान रक्षक अभियान की सफल क्रियान्वयन हेतु की गई बैठक

संविधान रक्षक अभियान की सफल क्रियान्वयन हेतु की गई बैठक

पाकुड़ संवाददाता: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से 26 नवंबर 2024 से देशव्यापी चलाई जा रही संविधान रक्षक अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक पाकुड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। जिसमें झारखण्ड विधानसभा आम निर्वाचन- 2024 में सर्वाधिक मतों से विजयी रही विधायिका निसात अलम ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक के दौरान नव निर्वाचित विधायिका निसात आलम ने उपस्थित कांग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की ओर से 26 नवंबर 2024 से 26 दिसंबर 2024 तक चलाई जा रही देशव्यापी संविधान रक्षक अभियान में अपनी सुनिश्चित करने की अपील किया। जिससे इस अभियान की सफल अवयवों को दर्शाया जा सके। उन्होंने संविधान की मूल भूमिका पर प्रकाश भी डाले। साथ ही उन्होंने कहा कि यह संविधान ही है जो हमें परिपूर्ण सक्षम बनाने की विचारधाराओं को समायोजित करता है। उन्होंने कहा कि संविधान के कारण ही हमारा देश की मूल ढांचा सुरक्षित है । कहा बाबा भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाये गये संविधान ही देश के हर नागरिकों को अपनी अधिकार के लिए अपनी आवाज बुलंद करने की शक्ति प्रदान करता है। संविधान हमें समानता का ही नहीं बल्कि शिक्षा व ताकत भी देती है। साथ ही देश को आगे ले जाने का महत्वपूर्ण गाइडलाइन का मार्ग दर्शक का भी पहचान देता है। मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसरुल हक, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, ए गांगुली, विधायक प्रतिनिधि देबू विश्वास,पप्पू गंगवानी,रामविलास महतो, कृष्ण यादव,नगर अध्यक्ष बंसराज गोप, होबि सेख,नोजरुल सेख,मिर्जाहान विश्वास,मुखिया मोजीबूर रहमान, काबिबूर रहामान,शहनाज बेगम सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular