पाकुड़ : आरसेटी की ओर से आयोजित जेएसएलपीएस के सखी मंडल के दीदियों का 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त 27 प्रशिक्षुओ को निदेशक आरसेटी पाकुड़ श्री राजेश कुमार मिश्रा , जेएसएलपीस पाकुड़ के जिला प्रबंधक ऋचा मिश्रा और वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र दिए । राजेश कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण का लाभ उठाकर व्यवसाय शुरू करने की अपील की ।

उन्होंने कहा कि जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से समृद्धि होना जरूरी है। आर्सेटी पाकुड़ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण हेतु काम करती हैं। उन्होंने बैंक से यथासंभव ऋण उपलब्ध कराने की बात कही। ऋचा मिश्रा ने महिलाओं के आर्थिक विकास में बकरी पालन की महत्व को विस्तार से बताए। मौके पर मौजूद आर्सेटी पाकुड़ के वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन ने महिलाओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बकरी पालन के साथ -साथ प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा, आदि से संबंधित जानकारी दी गई। वर्तमान समय में महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण बनाने के लिए आरसेटी द्वारा जेएसएलपीएस के सहयोग से दीदियों के लिए अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सभी प्रशिक्षुओं को अगले दो सालों तक फॉलोअप किया जाएगा ताकि उनके आत्मनिर्भर बनने में होने वाली समस्याओं का निराकरण हो सके। आज के कार्यक्रम का मूल्यांकन नेशनल एकेडमी ऑफ रुदसेटी द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी अरुण नाथ तिवारी और शोभा रानी केसरी द्वारा किया गया ।आज के समापन कार्यक्रम के मौके पर संकाय बापी दास सह अन्य लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का प्रशिक्षक अरबिंद आरोही थे।

