Homeप्रदेशझारखण्डबीते रात स्थानीय ग्रामीणों ने एक बंद गोदम से रंगे हाथ जोड़ी...

बीते रात स्थानीय ग्रामीणों ने एक बंद गोदम से रंगे हाथ जोड़ी को किया बरामद

पाकुड़/ हिरणपुर : मामला हिरनपुर थाना क्षेत्र का है। मंगलवार रात करीब 9 बजे की घटना बताया जा रहा है। जहाँ थाना क्षेत्र के रानीपुर के एक बंद धान के गोदाम मे 5 बच्चे की विधवा महिला के साथ हिरा लाल मंडल उर्फ़ बादल को ग्रामीणों ने पकड़ा। पकड़े गए दोनों महिला-पुरुष गाँव के ही आस पास के रहने वाला बताया जा रहा है। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक युवती को अपने वाहन मे बैठा कर थाने ले जाने लगा, लेकिन इसी बीच आक्रोषित ग्रामीणों ने रास्ते मे पत्थर लगाकर जाने नहीं दिया। इधर पुलिस विवश होकर अंत मे दोनों को ग्रामीणों के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक से उक्त विधवा महिला के माथे मे सिंदूर दान करवाया और शादी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दिया। फिर महज़ दो से तीन घंटे के अंदर दोनों को अलग कर युवक को आर्थिक दंड देकर मामला को रफा दफा भी कर दिया। ऐसी घटना से आस पास मे चर्चा का बाज़ार गर्म हो गया है वही पुलिस भी खाली हाथ लौट गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular