Homeप्रदेशझारखण्डझारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत मकभीटा गांव में VB-G RAM G...

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत मकभीटा गांव में VB-G RAM G योजना को लेकर ग्रामसभा आयोजित

पाकुड़ से प्रीतम सिंह यादव की रिपोर्ट : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, विकास योजनाओं में जनभागीदारी सुनिश्चित करने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से बुधवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत सोनाधनी पंचायत के मकभीटा गांव में VB-G RAM G योजना के तहत रोजगार सृजन एवं योजनाओं की स्वीकृति को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में ग्रामीणों को योजना के विभिन्न प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों के रोजगार का प्रावधान है।

साथ ही निर्धारित मजदूरी दर, 15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान तथा जल संचयन एवं जल संरक्षण से संबंधित कार्यों के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को गांव की आवश्यकता एवं स्थानीय संसाधनों के अनुरूप विकास योजनाओं का चयन कर ग्रामसभा के माध्यम से प्रस्तावित एवं स्वीकृत कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने अधिक से अधिक मानव दिवस का सृजन करने तथा ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से रोजगारपरक एवं जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, लिट्टीपाड़ा श्री संजय कुमार, परियोजना पदाधिकारी, पाकुड़ श्री मोतीउर रहमान, बीपीओ श्री मानिक दास, आवास समन्वयक श्री हसनैन प्रिंस, कनीय अभियंता श्री नैयर आलम, ग्राम रोजगार सेवक श्री लालू रजक, मुखिया, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular