Homeदेश - विदेशझारखंड कांग्रेस के लिए एक सकारात्मक पहल, प्रदेश महासचिव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष...

झारखंड कांग्रेस के लिए एक सकारात्मक पहल, प्रदेश महासचिव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से किया मुलाकात

पाकुड़ संवाददाता: दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव तनवीर आलम ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से औपचारिक भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात में झारखंड में संगठन की वर्तमान स्थिति, युवाओं की भागीदारी, आगामी चुनावी रणनीति और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। श्री खड़गे ने तनवीर आलम की संगठनात्मक सक्रियता एवं प्रतिबद्धता की प्रशंसा की तथा उन्हें पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। यह संवाद झारखंड में कांग्रेस की राजनीतिक धार को और तेज़ करने की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो आने वाले समय में संगठन को और गति देगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular