Homeप्रदेशझारखण्ड90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान नेशन फॉर मिडिएशन के तहत् अब तक...

90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान नेशन फॉर मिडिएशन के तहत् अब तक 24 वादों का हुआ सफल निष्पादन

पाकुड़ संवाददाता : नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलने वाले नब्बे दिवसीय मध्यस्थता अभियान नेशन फॉर मिडिएशन के तहत् आज तक कुल चौबीस वादों का मध्यस्थता सफल रहा। इस दौरान आज कुटुंब न्यायालय में चल रहे ओरिजनल सूट 67/2025 मो अलाउद्दीन अंसारी बनाम सलीमान बीबी जो दंपति लगभग ढाई साल से अलग रह रहे थे। आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के मध्यस्थता केंद्र में दोनों के बीच आपसी सुलह समझौते को लेकर अथक प्रयास सफल रहा दोनों पति पत्नी के बीच आपसी मतभेद समाप्त हुआ और दोनों एक साथ रहने को राजी हुए ।उक्त दंपति प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि के समक्ष एक दूसरे को माला पहनाए और खुशी खुशी से एक साथ रहने को राजी हुए साथ में उनके एक ढाई साल की बच्ची भी है। इस सफल मध्यस्थता से एक परिवार टूटने से बच पाया। दंपति ने प्राधिकार का आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, संबंधित अधिवक्ता न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular