पाकुड़ अपडेट : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पाकुड़ जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत रन फॉर झारखंड से हुई। यह दौड़ 11 नवम्बर को प्रातः 6:00 बजे सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क से प्रारंभ होकर समाहरणालय तक लगभग 3 किलोमीटर हुई। इस दौड़ को जिला उप समाहर्ता त्रिभुवन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।

पुरुष, महिला व बच्चों ने दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रणजीत किस्कू, द्वितीय स्थान मंटू ठाकुर, तृतीय स्थान बिनोद सोरेन, चतुर्थ स्थान लाल बास्की, पंचम स्थान बड़का मुर्मू। महिला वर्ग में प्रथम स्थान दिव्यान मुर्मू, द्वितीय स्थान बाहामूनी हेंब्रम, तृतीय स्थान परमिला हेंब्रम, चतुर्थ स्थान सोनाली हांसदा, पंचम स्थान आशा हांसदा ने प्राप्त किया।

इन सभी विजेताओं एवं उप विजेताओं को उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, जिला उप समाहर्ता त्रिभुवन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मुर्मू सहित अन्य पदाधिकारियों ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
