सिटी एक्सप्रेस : शुक्रवार को सदर प्रखंड के इशाकपुर स्थित मदरसा के प्रांगण में पूर्व विधायक सह एआईएमआईएम के नेता अखिल अख्तर ने प्रेस वार्ता में कहा कि इस राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुकी है, प्रशासन सभी नियमों को पार कर सरकार के इस भ्रष्टाचार के खेल में अपना योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि जिले के हस्पताल में मरीज के जगह कुत्ते रह रहे है, चारों और सिर्फ घोटाला ही घोटाला है, आवाज उठाने पर साजिश के तहत दबा दिया जाता है, खनिज से भरपूर होने के बाद भी इस जिले को मजदूरों का फैक्ट्री बनाकर रखा दिया गया है, यहां से खनिज दूसरे राज्य एवं विदेश जा रहा है और लोग अमीर बन रहे है और यहाँ के लोग मजदूर बनकर बाहर जा रहा है जो सबसे बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी के विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में जुड़े है, इसकी सूचना मिलते ही जिलेभर में एक विश्वास जग गई है और बड़ी तादात में लोग जुड़ रहे है। जल्द पार्टी के स्तर से बड़ा कदम उठाया जायेगा, जनमानस की समस्या से पार्टी पीछे नहीं हटेगी। पिछले दिनों सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद स्थानीय नागरिकों के द्वारा जिला प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ आंदोलन किया गया था, जिसमें पुलिस ने टारगेट करते हुए दर्ज किए गए प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें कई ऐसे लोग है जो निर्दोष है ।

मतलब साफ है इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाने या सिर्फ साथ खड़े रहने पर मुकदमा झेलना पड़ता है। अब ऐसो मामलों पर किसी भी रूप से पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी, जल्द पार्टी जन आंदोलन के साथ साथ रणनीति एवं लोकतांत्रिक तरीके से जन आंदोलन करेगी और एक मजबूत आवाज और साथी बनकर उतरेगी।

मौके पर अखिल अख्तर के पुत्र अफीक अम्सल ने बताया कि पार्टी के जिला कार्यालय जो गांधी चौक के पास है वहां कुछ दिनों में हर दिन एक टीम बैठेगी और जन समस्याओं का निराकरण करेगी। मौके पर सैकड़ो नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया जिसे पूर्व विधायक के द्वारा पार्टी के पट्टा एवं टोपी पहनाकर स्वागत किया।
