Homeप्रदेशझारखण्डखुशहाल एवं विकसित वार्ड का निर्माण करूंगी : निशा कुमारी

खुशहाल एवं विकसित वार्ड का निर्माण करूंगी : निशा कुमारी

पाकुड़ अपडेट : नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 6 से वार्ड पार्षद के रूप में चुनाव लड़ रही निशा कुमारी ने बताई कि आजतक जितने भी पार्षद रहे किसी ने वार्ड एवं वार्डवासियों के विकास में योगदान नहीं दिया इसलिए आज तस्वीर सामने दिख रही है, टूटी सड़क एवं नाली, गंदगी का अंबार सहित कई कमियां है जो आज भी विकास की राह देख रही है। यहाँ सिर्फ लोग अपनी जेब भरने एवं लोगो को बेवखुप बनाने में लगे हुए थे, एक बहु होने के बाद भी आज मजबूरन मुझे सड़क पर आना पड़ा क्योंकि मेरी इच्छा है कि समाज के हर तबके के लोगों के साथ मिलकर एक परिवार के तरह विकसित वार्ड का निर्माण कर सकूँ। वार्ड पार्षद मैं नहीं यहाँ कि जनता बनेगी। उन्होंने कहा कि एक बार क्षेत्र की जनता एक बेटी, बहन, बहु समझ कर मौका दे, अवश्य इस वार्ड का तस्वीर बदल दूंगा। कोई खाली हाथ नहीं जायेगा, क्योंकि वार्ड के हर लोग हमारा अपना है और अपनों को छोड़कर कोई कई नहीं जाता है। मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular