दिल्ली गुड़गांव: एक तेज़ रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक विशाल साइनबोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी उछलकर बोर्ड के बीचों-बीच जा फंसी, जिसे देख आसपास के लोग दंग रह गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। संभल कर चलिए अपनी गाड़ी को ‘विमान’ न समझें, ज़िंदगी साइनबोर्ड की तरह दोबारा नहीं लिखी जा सकती।
