Homeप्रदेशझारखण्डआगामी पर्व एवं शहरी जलापूर्ति को लेकर नगर परिषद में बैठक आयोजित

आगामी पर्व एवं शहरी जलापूर्ति को लेकर नगर परिषद में बैठक आयोजित

पाकुड़ अपडेट : मंगलवार को नवनिर्वाचित नगर अध्यक्षा साबरी पाल, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी एवं उपनगर अध्यक्ष राणा ओझा की अध्यक्षता में नगर परिषद पाकुड़ में सभागार में आगामी ईद पर्व, रामनवमी और सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर तथा शहरी जलापूर्ति को सुदृढ करने हेतु एवं नए कनेक्शन की संख्या बढ़ाने हेतु समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में नगर अध्यक्ष द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौहारों को लेकर संपूर्ण शहर की साफ सफाई कराना सुनिश्चित की जाए तथा बिजली और स्ट्रीट लाइट सभी जगह पर जलती रहे और जो भी खराब हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द मरमती की जाए। शहरी जलापूर्ति के संबंध में निर्देश दिया गया कि सभी वार्डों में कैंप लगाकर गंगा पानी का कनेक्शन जल्द से जल्द कराया जाए। बैठक में नगर परिषद के सहायक अभियंता पियूष शंकर नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा सभी कनीय अभियंता सभी राजस्व निरीक्षक ,सफाई सुपरवाइजर एवं नगर परिषद के अन्य कर्मी गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular