पाकुड़ अपडेट : राज्य सरकार से प्राप्त 11 नए पेट्रोलिंग बोलेरो वाहनों को बुधवार को समाहरणालय परिसर, पाकुड़ से विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया।

उपायुक्त ने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की सुरक्षा एवं बेहतर विधि- व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि पुलिस बल को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। वही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नए वाहन मिलने से क्राइम पर अंकुश लगेगी, बेहतर पोलिसिंग होगा, क्षेत्र में गश्ती बढ़ेगी।
