Homeप्रदेशझारखण्डपर्व के दौरान सड़क नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे टोटो चालक

पर्व के दौरान सड़क नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे टोटो चालक

पाकुड़ अपडेट : ईद जैसे पर्व के मौके पर सड़कों पर परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे टोटो चालक एवं सवारी। क्षमता से अधिक यात्रियों को लादकर तेज रफ्तार से चलाते दिखे टोटो चालक। पीछे जुगार के माध्यम से एंगल लगाकर छोटे बच्चों को बैठाया गया और टोटो की रफ्तार भी तेज मतलब साफ किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित किया जा रहा था। इस तरह जहां जगह जगह पर पुलिस बलों की तैनाती सुरक्षा की दृष्टिकोण से किया जा रहा था वही मुख्य सड़कों पर इस तरह खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते मतलब साफ है जिला परिवहन एवं प्रशासन को ठेंगा दिखाने का कार्य किया जा रहा है, जिसपर किसी प्रकार की कोई रोकथाम नहीं या कोई भय नहीं। ऐसे में दुर्घटना होने पर सड़क जाम एवं मुआवजा के लिए आंदोलन कर जिला प्रशासन को बदनाम करने का कार्य भी किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular