Homeप्रदेशझारखण्डकांग्रेस प्रदेश महासचिव के पहल पर ग्रामीणों को मिला नया ट्रांसफार्मर

कांग्रेस प्रदेश महासचिव के पहल पर ग्रामीणों को मिला नया ट्रांसफार्मर

पाकुड़ अपडेट : सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम के सार्थक पहल पर सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत इलामी, टोला मलीकपाड़ा में 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।यह कार्य क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या के समाधान से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है, खासकर गर्मी के इस मौसम में डॉ. तनवीर आलम हमेशा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं और यह कार्य उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सराहनीय पहल के लिए ग्रामवासियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अब्दुस समद सहित अन्य सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular