Homeप्रदेशझारखण्डजरूरतमंद को संगठन के जिला अध्यक्ष ने रक्त दान किया

जरूरतमंद को संगठन के जिला अध्यक्ष ने रक्त दान किया

पाकुड़ अपडेट : बुधवार को ढेर शाम ब्लड बैंक में राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल के द्वारा रक्त दान बिहार भागलपुर के जिला अध्यक्ष सनातनी प्रिंस सिंह के द्वारा रक्त दान किया गया। दरअसल इस मामले पर प्रिंस ने बताया कि वो संगठन के कार्य से पाकुड़ आए थे, इसी बीच संगठन को सूचना प्राप्त हुई कि किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता है, सूचना मिलते ही संगठन में रक्त दान पर चर्चा होने लगी, इसी बीच हमारा रक्त ओ नेगेटिव था, जिसपर मैं तुरंत इस नेक कार्य हेतु तैयार हो गया। उन्होंने कहा कि रक्त दान एक महादान है, इस शुभ कार्य में समाज के हर व्यक्ति को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्त दान से कई जिंदगियां बच जाती है। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष सनातनी रतन भगत, जिला महामंत्री दुलाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रीतम सिंह यादव, विजय कुमार, आशीष चौरसिया सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular