पाकुड़ अपडेट : निजी विद्यालयों के खिलाफ पूरे देश में मोर्चा खुल गया है, वही जिले में राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल के जिला अध्यक्ष सनातनी रतन भगत के नेतृत्व में आज पुराना सदर हस्पताल के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मौके पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने इस अभियान में भाग लेकर अपना हस्ताक्षर किया।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष री एडमिशन, किताबों के प्रकाशक बदलना, ड्रेस के लिए बाध्य करना, सालाना कई माध्यम से पैसे वसूलना गलत है। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बड़े पैमाने में जन आंदोलन किया जायेगा। सनातनी सागर ने बताया कि देश में सभी को समान शिक्षा मिलना चाहिए, अभी निजी विद्यालयों के द्वारा चालाकी से री एडमिशन के जगह पर पीपुल्स फंड, ट्यूशन फि, मेंटेनेंस फि के नाम पर वसूली किया जा रहा है, हर वर्ष किताबों के प्रशासक को बदलने की क्या जरूरत है, NCERT का किताब क्यों नहीं चलाया जा रहा है, गरीब बच्चों को मुफ्त में पढ़ाने की बात है उसको आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, यहां तो डीसी साहब के आदेश का भी पालन नहीं किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

आजसू नेता बाबू पॉल ने बताया कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारी अपने कार्यालय में बिजी रहते है, उनको सरकारी स्कूल के तरह निजी विद्यालयों का निरीक्षण करना चाहिए, साफ सफाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी जायजा लेना चाहिए। भाजपा नेता भास्कर पांडे ने बताया कि सभी अभिभावक इसी जिले के है और सब पर इस तरह दबाव बनाना गलत है, जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को तुरंत इस पर कड़ी कार्यवाही करना चाहिए।

मौके पर संगठन के जिला महामंत्री दुलाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, आशीष चौरसिया सहित अन्य मौजूद थे।
