पाकुड़ अपडेट : जहां एक और जिला प्रशासन हर दुकान एवं आम जनों से सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी लगवाने की पहल करती है वही जिले के मुख्य डाकघर जहां हर दिन सैंकड़ों लोग अपने कार्य लेकर आते है, साथ ही पोस्ट बैंक होने के कारण लोग पैसों को निकासी एवं जमा करने पहुंचते है वही विगत एक वर्षों से सीसीटीवी कैमरे सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। अधिकांश लोगों या कहे ग्राहकों को पता नहीं है कि जिस पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करने या निकालने के लिए हम जाते है वहां सुरक्षा को लेकर कुछ भी नहीं है, न गार्ड और न सीसीटीवी कैमरे। सवाल अगर कभी कोई दुर्घटना घट जाए तो इसका प्रामाणिकता कैसे होगा या सुरक्षा कैसे होगा।

मामले को लेकर एक ग्राहक प्रकाश कुमार मंडल जो राजापारा निम्तल्ला मंदिर के पास रहते है ने कहा कि एक बार पैसे जमा करने आए थे लेकिन नहीं हुआ और विरोध करने पर सभी मुकर गए, अफसोस सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहा था, उसके बाद उन्होंने दुमका तक आरटीआई के माध्यम से सूचना भी मांगा लेकिन आज तक जवाब नहीं मिला। मामले को लेकर उप डाकपाल प्रणव कुमार ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले डाकघर में आग लगा था उसी समय से सीसीटीवी खराब है जिस पर विभाग को पत्र लिखा गया है लेकिन अब तक पहल नहीं हुआ है।
