Homeप्रदेशझारखण्डझामुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में वीर शहीद सिदो कान्हू के प्रतिमा पर...

झामुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में वीर शहीद सिदो कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई “सिदो-कान्हू जयंती”

पाकुड़ अपडेट : शनिवार को अमर वीर शहीद सिदो-कान्हो के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओ द्वारा पाकुड़ नगर स्थित सिद्धू–कन्हू पार्क पहुंचकर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जहां झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने शहीदों को नमन करते हुए माल्यार्पण किया और कहा कि वीर शहीद सिद्धू कान्हू का जन्मदिवस झामुमो लगातार मनाता आया है ऐसे महानायक तत्कालीन झारखंड की माटी में जन्मे थे जिसका हम सभी को गौरव है। आज वीर शहीद सिद्धू कन्हू के कृत्यों पर सिर्फ झारखंड को ही नही बल्कि पूरे देश को गौरव है।

साथ ही अजीजुल ईस्लाम ने कहा कि अमर वीर शहीद सिद्धू कान्हू का जन्म भोगनाडीह गाँव मे हुआ था,जो कि वर्तमान में झारखण्ड राज्य के साहेबगंज जिला में है। भारत में अंग्रेजों के विरुद्ध सर्वप्रथम विद्रोह संथाल विद्रोह में इन्होंने अग्रिम भूमिका निभाई थी। करो या मरो अंग्रेजो हमारी माटी छोड़ो का नारा भी इन्होने दिया था। इन्होंने 10000 संथाल आदिवासियों को लेकर 30 जून 1855 में तीर धनुष के सहारे अंग्रेजो पर हमला कर ब्रिटिश सरकार की जड़ हिला दी थी जिसकी पुष्टि पाकुड़ का ऐतिहासिक मार्टीलो टावर करता है। गौरतलब हो की अंग्रेजो ने इस टावर का निर्माण संथाल एवं आदिवासियों से बचने एवं छिप कर वार करने के लिए करवाया था। जहां इन्होंने आपने साहस, आंतरिक बल आदम्य परिचय दिया था।कारणवश आज भी जन जन के दिलो में महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में विराजमान है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेश घोष, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, पाकुड़ प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, राम सिंह टुडू, लखन हेम्ब्रम, रियाज अंसारी, कमल राउत, समीम अंसारी, सोनू आलम, इस्माइल शेख, अकबर अंसारी, साफु, बारीक, फुरकान शेख, अंजारुल, आनिकुल, सबरुद्दीन, अमीरुल ईस्लाम, फ़रिजुद्दीन, हैदर अली, लालचंद सहित झामुमो के कई वरिष्ठ व सक्रिय सदस्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular