Homeप्रदेशझारखण्डपाकुड़ पहुंचे कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर,कहा बंगाल चुनाव में कांग्रेस करेंगे अच्छा...

पाकुड़ पहुंचे कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर,कहा बंगाल चुनाव में कांग्रेस करेंगे अच्छा प्रदर्शन

पाकुड़ अपडेट : कांग्रेस नेता सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सोमवार को परिसदन पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा की बंगाल चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग भ्रष्टाचार से उग चुके हैं। चुनाव से पहले बंगाल में बड़े-बड़े बातें की जा रही है, लेकिन चुनाव के बाद होता कुछ नहीं है। टीएमसी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की बंगाल के लोग राज्य सरकार से नाराज हैं। साथ ही महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष के सांसदों को साथ में लेकर कोई भी काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ने मिलकर बंगाल में नफरत फैलाने का कार्य कर रहे हैं, जिससे वहां के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जनसभा में लोगों की जनसैलाब उमड़ पड़ती है कहा कि मुर्शिदाबाद के 22 सीटों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में अधीर रंजन चौधरी एक कद्दावर नेता है, और वह भारी मतों से चुनाव जीतने जा रहे हैं। इस दौरान राजेश ठाकुर ने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष के सांसदों को साथ में लेकर कोई भी काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular