Homeप्रदेशझारखण्डभाजपा का पाकुड़ में बिजली पानी संकट की पर घड़ा फोड़ आक्रोश...

भाजपा का पाकुड़ में बिजली पानी संकट की पर घड़ा फोड़ आक्रोश प्रदर्शन

पाकुड़ अपडेट : जिले में बिजली पानी की समस्या को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा एवं प्रदेश मंत्री-सह-कार्यक्रम प्रभारी कृष्णा महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन रेलवे मैदान से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुए सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क पर समाप्त हुई।

भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्तियों ने सर पर मटका रखकर प्रदर्शन किया तथा घड़ा फोड़कर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया।चिलचिलाती गर्मी के बीच आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सर पर एवं हाथों में मटका लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिजली पानी को लेकर जनता की परेशानी और सामने रखा।

आम जनों तथा प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राजमहल के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने कहा कि बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं हर नागरिक की जरूरत है,लेकिन झारखंड सरकार में इन दोनों का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता की बुनियादी जरूरत को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी नल से जल योजना झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई चुकी है। कई जगहों पर योजनाएं अधूरी है और लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

पाकुड़, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, महेशपुर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।पाकुड़ जिले में बिजली के नाम पर आंख मिचौली जारी है।पाकुड़ में सालों भर मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काटी जाती है पर कोई सुधार होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।जरा सी वर्षा-आंधी पर घंटे बिजली आपूर्ति ठप कर दी जाती है,आगे उन्होंने कहा कि भाजपा इस आंदोलन को कुंभकर्णी निंद्रा में सोई सरकार को जगाने के लिए किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार बिजली-पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं देने में असफल रही है।उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के समय मुफ्त बिजली का वादा करने वाली सरकार अब स्मार्ट मीटर लगाकर लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक वोट डाल रही है,उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बिल का काफी वृद्धि हुई है।

आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार में नल से जल गायब है बल्ब से बिजली गुल है। उनके इस बयान का प्रदर्शनकारियों ने जोरदार समर्थन किया। अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि पाकुड़ जिले में पानी और बिजली की गंभीर संकट है। उन्होंने आगे कहा कि भीषण गर्मी में महिलाओं को घरों में रहना चाहिए था,लेकिन खराब व्यवस्था के कारण उन्हें सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान जल्द करना चाहिए नहीं तो भाजपा आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन के उपरांत भाजपा का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त पाकुड़ मेघा भारद्वाज को उनके कार्यालय कक्ष में मांग पत्र सौपा।

प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, लिट्टीपाड़ा के पूर्व प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय जिला महामंत्री रूपेश भगत,महामंत्री साधन झा ,जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ,अनिता मुर्मू सम्पा साह सुशिल साह हिर्दयनन्द भगत, सुरेंद्र भगत प्रार्ची चौधरी पूनम देवी, निधि गुप्ता, अनिकेत गोस्वामी,मंडल अध्यक्ष संजीव भगत ,राहुल मिश्रा सुरेश मंडल,करण मंडल, सुशांत घोष,बापन सरकार, त्रिलोचन दास,धनेश्वर साह,सुकुमार मंडल,वनेश्वर सोरेन,आशीष हेम्ब्रम ,मोजेश टुडू, देवीलाल हांसदा,सुरेश भंडारी ,कामेश्वर दास ,मोहन मंडल पंकज साह,जयंत मंडल, अक्षय मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular