पाकुड़ : बीते गुरुवार शाम को जानकीनगर का रहने वाला जयनाल शेख का दो पहिया वाहन संख्या Jh16E 9250 सुपर स्पलेंडर जो लाल रंग की थी सिद्धों कान्हु पार्क के पास शाम छह बजे चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि वाहन खड़ा कर पानी पीने गया और तुरंत वाहन गायब हो गया। मामले की सूचना नगर थाना में दी गई है। जबकि इस स्थान पर बकरीद पर्व को लेकर पुलिस की तैनाती की गई थी,

सवाल पुलिस पर भी आ रही है कि पर्व में जहां खुद जिले के आला अधिकारियों की नजर थी, कई मजिस्ट्रेट एवं पुलिस दल बल ड्यूटी में थे, पेट्रोलिंग गाड़ी सड़कों पर दौर रही थी ताकि कोई अप्रिय घटना न घट जाए तो फिर लगातार चोरी कैसे हो रही है, गुरुवार रात थाना के सामने होटल एवं दुकानों में चोरी और शाम में डीसी आवास के सामने पार्क के पास वाहन की चोरी।

