पाकुड़ : इसी माह के 26 को जिले के नए स्थाई डीटीओ के रूप में मोजाहिद अंसारी ने अपना योगदान दिया था, नए डीटीओ के आने से जिलेवासियों में एक आस जग गई कि अब जिले में सही तरीके से परिवहन नियमों का पालन एवं अवैध परिवहन पर अंकुश लगेगी। वही शुक्रवार को शहर के मुख्य सड़क पर छोटा वैन के छत पर अवैध तरीके से लोग चढ़कर यात्रा कर रहे थे।इस तरह के यात्रा कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है और शायद उसके बाद सड़क जाम, तोड़फोड़ एवं मुवावजा की बात पर प्रशासन से लड़ाई। सुरक्षित सफ़र करना हर नागरिक की अपनी जिम्मेवारी होनी चाहिए एवं इस प्रकार के असुरक्षित यात्रा के रोकथाम के लिए सिर्फ परिवहन या जिला प्रशासन नहीं समाज के हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए। मामले पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश सिंह ने बताया कि जिले को स्थाई डीटीओ मिल चुका है, अभी वो बकरीद को लेकर अवकाश में है, उम्मीद है सोमवार से जिले में डीटीओ अपने पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्यभार संभालेंगे। हमलोग नए डीटीओ के निर्देश एवं सहयोग से जिलेभर में सड़क नियमों का पालन करवाने की दिशा में मेहनत करेंगे साथ ही परिवहन विभाग में भी बहुत बदलाव आम जनमानस को जल्द दिखने को मिलेगा।
[wps_visitor_counter]

