Homeप्रदेशझारखण्डजन लोक कल्याण परिषद् द्वारा मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

जन लोक कल्याण परिषद् द्वारा मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में संस्था जन लोक कल्याण परिषद् के द्वारा नरोत्तम सेकशरिआ फाउंडेशन एवं सलाम मुंबई फाउंडेशन के सहयोग से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम मैं संस्था द्वारा ग्रामीणों को तंबाकू के दुष्परिणाम एवं उससे बचाओ के बारे मैं विस्तार पूर्वक बतया गया साथ ही समाज मैं ये सन्देश पहुंचने की अपील ग्रामीण वासिओ से की गयी की “तंबाकू को ना कहे और जीवन को हाँ कहे ” तंबाकू से खुद को एवं अपने परिवार को बचlने की अवसायकता क्यों है और इससे कैसा बचा जा सकता है इसके ऊपर भी संस्था के द्वारा विस्तार पूर्वक समझाया गया l

साथ ही संस्था द्वारा ये भी बताया गया की संस्थागत स्तर पर ये अभियान पाकुर को तंबाकू मुक्त जिला बनाने के लिए सुरु की गयी पहल है जिसमे सबसे पहले हमारे युवा पीढ़ी को तंबाकू से बचाने के लिए संस्था द्वारा स्कूल एवं ग्रामीण स्तर पर कार्यक्रम को किआ जायेगा lकार्यक्रम में ग्राम प्रधान एवं युथ लीडर ने ग्रामीणों को तंबाकू के दुष्प्रभावों — जैसे मुँह का कैंसर, फेफड़ों की बीमारी एवं हृदय रोग — के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्था जन लोक कल्याण परिषद् के प्रतिनिधि ने कहा — “तंबाकू सेवन न केवल स्वास्थ्य, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी बर्बाद करता है।” कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने तंबाकू न अपनाने की शपथ ली। यह आयोजन जागरूकता फैलाने में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular