Homeप्रदेशझारखण्डविश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत मंडरो फॉसिल पार्क में स्वच्छता एवं पौधारोपण...

विश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत मंडरो फॉसिल पार्क में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान आयोजित

साहिबगंज : विश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत साहिबगंज वन प्रमंडल द्वारा मंडरो फॉसिल पार्क में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जैव विविधता संवर्धन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।अभियान के तहत मंडरो फॉसिल पार्क परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। वन विभाग के कर्मियों ने पार्क परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। इस दौरान पार्क में विकसित किए जा रहे बटरफ्लाई जोन में विभिन्न प्रजातियों के पुष्पीय पौधों का रोपण किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विकसित किया जा रहा बटरफ्लाई जोन पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पुष्पीय पौधों के रोपण से तितलियों एवं अन्य परागणकर्ताओं के लिए अनुकूल आवास उपलब्ध होगा, जिससे स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी। साथ ही, यह बटरफ्लाई जोन अपनी प्राकृतिक सुंदरता, रंग-बिरंगी तितलियों एवं आकर्षक हरित वातावरण के कारण आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह पहल मांडरो फॉसिल पार्क में प्रकृति पर्यटन को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वनकर्मियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वनपाल श्री राणा रंजीत चौधरी, प्रधान वनरक्षी श्रीमती फेलिसिटास हांसदा सहित अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे तथा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular