Homeप्रदेशझारखण्डस्वच्छ पाकुड़ को लेकर नगर परिषद एक्शन में, सभी प्रतिमाओं की सफाई...

स्वच्छ पाकुड़ को लेकर नगर परिषद एक्शन में, सभी प्रतिमाओं की सफाई एवं बेहतर किया जायेगा

पाकुड़ : चुनावी घोषणा में नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल ने जिन वादों को लेकर चुनाव जीत कर अध्यक्ष बनी है उसके तहत वो लगातार एक्शन में कार्य कर रही है। खुद वार्डो का निरीक्षण भी कर रही है तथा कार्यालय आए फरियादों पर पहल भी कर रही है। उनके सरल स्वभाव के कारण आज चर्चा में है। वही एक खास मुलाकात में शबरी ने बताई कि नगर परिषद क्षेत्र में जितने भी प्रतिमा है सभी के रखरखाव , साफ सफाई और सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

हर सफ्ताह प्रतिमाओं की सफाई की जायेगी। इसको लेकर सबरी ने नगर परिषद को निर्देश दी है कि हर सप्ताह के शनिवार को टैंकर लगाकर सभी प्रतिमाओं को सफाई की जाएं , इससे इनकी सुंदरता बनी रहेगी। उन्होंने आम जनों से भी आग्रह करते हुए कही कि प्रयास करे अपने आसपास कचरा न फेंके, कचरे वाली वाहने हर गली मोहल्ला जाती है उसी में कचरा डाले। अपने समाज को स्वच्छ रखने में हर किसी को जिम्मेवारी होती है। हम सभी मिलजुल कर शहर को बेहतर बनायेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर क्षेत्र में 1000 लाइट लगाया जायेगा जो अभी ट्रांसपोर्ट में है। उन्होंने कहा कि आज होने वाली बोर्ड की बैठक में सभी वार्ड सदस्यों से अपने क्षेत्र में पोल लगाने हेतु लिखित आवेदन लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनमानस की सेवा करना एवं विकास की गति को तेज करना ही उनकी प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular