Homeखेलराज्य स्तरीय जनजातीय खेल प्रतियोगिता में पाकुड़ का परचम, सोहागिनी किस्कू बनीं...

राज्य स्तरीय जनजातीय खेल प्रतियोगिता में पाकुड़ का परचम, सोहागिनी किस्कू बनीं चैंपियन

मटका दौड़ में सोहागिनी जीता, ₹21 हजार की पुरस्कार राशि से हुईं सम्मानित

पाकुड़ संवाददाता: पुरुष फुटबॉल में पाकुड़ की टीम ने गढ़वा को 4–1 से हराकर हासिल किया तृतीय स्थान, मिला ₹51 हजार का पुरस्कार। राज्य स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में जिले की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ी सोहागिनी किस्कू ने मटका दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें ₹21,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं, पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में संथाल परगना प्रमंडल का प्रतिनिधित्व कर रही पाकुड़ जिले की टीम ने भी शानदार खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

टीम ने तृतीय स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में गढ़वा जिले की टीम को 4–1 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए टीम को ₹51,000 की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। पाकुड़ के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है। उपायुक्त ने सोहागिनी किस्कू सहित फुटबॉल टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संघों के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि जिले के अन्य उभरते हुए खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करेगी। पाकुड़ जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular