Homeप्रदेशझारखण्डअडानी ट्रांसमिशन एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से चलाया सड़क सुरक्षा...

अडानी ट्रांसमिशन एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, 25 हेलमेट किए वितरित

पाकुड़ : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अडानी ट्रांसमिशन एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से शहर के गोकुलपुर स्थित महिंद्रा शोरूम के समीप सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट का वितरण किया गया।कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी ने लोगों को हेलमेट पहनाकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन कर कई दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।

अडानी ट्रांसमिशन के साइट मैनेजर संजीव कुमार दे ने बताया कि अभियान के तहत कुल 25 हेलमेट का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर कंपनी आगे भी इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। मुख्यालय डीएसपी उज्जवल कुमार साहा ने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि ओवरस्पीडिंग से बचें और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि एक सड़क दुर्घटना पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश सिंह, मोहम्मद अजहद अंसारी, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अमित कुमार राम, आईटी असिस्टेंट अमित कुमार, मोटरयान निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular