पाकुड़ संवाददाता। धूलियान रोड स्थित अशोक मेडिकल के समीप लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या को देखते हुए नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इस कार्य में नगर परिषद की अध्यक्ष शबरी पाल ने विशेष रुचि दिखाई। ट्रांसफार्मर स्थापना के दौरान अध्यक्ष स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करती रहीं। उन्होंने तब तक स्थल नहीं छोड़ा, जब तक ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित होकर चालू नहीं हो गया। उनकी सक्रियता और तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।वार्डवासियों ने कहा कि अध्यक्ष की मेहनत, लगन और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के कारण क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो सका। उन्होंने अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अध्यक्ष शबरी पाल का तहे दिल से धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह सक्रिय पहल जारी रहेगी।
[wps_visitor_counter]

