पाकुड़ : शनिवार को गोड्डा जिला में निजी आवास में राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य संजय प्रसाद यादव के साथ पाकुड़ राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महावीर मढैया ने मुलाकात किया। दरसअल आगामी 5 जून को होने वाले पार्टी की स्थापना दिवस को लेकर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया।

साथ ही पाकुड़ जिला में चल रहे गतिविधियों के बारे में बताया गया। जिले में चल रहे आम जनमानस के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं हर योजना को घर-घर तक ले जाने की बात भी कहीं साथ ही एस आई आर के विषय पर भी चर्चा हुई। इस औपचारिक मुलाकात में मंत्री के द्वारा जिला अध्यक्ष को दिशा निर्देश दिया गया कि आगामी 5 जून को पार्टी के स्थापना दिवस के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिया गया।

मौके पर पाकुड़ किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लाल मरांडी और लिट्टीपाड़ा प्रखंड के अध्यक्ष मनोज मरैया , झारखंड प्रदेश के महासचिव जयप्रकाश यादव , गोड्डा के जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदन शाह उपस्थित रहे।

