Homeप्रदेशझारखण्डनगर थाना के पास एक बड़ा हादसा टला, चली जाती जान

नगर थाना के पास एक बड़ा हादसा टला, चली जाती जान

पाकुड़ : शुक्रवार दोपहर ढेर बजे के आसपास नगर थाना के सामने एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। विपरीत दिशा से आ रही एक निजी विद्यालय के बस संख्या JH 15 U 0422 के नीचे अचानक एक दो पहिया में सवार मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के लोग आ गए, प्रदर्शनियों के अनुसार बाइक सवार सड़क पर गिर गए, थोड़ा सा बस अगर ब्रेक नहीं लेता तो शायद आज बड़ा हादसा घट जाता।

वही घटना से लोगों की भीड़ लग गई, स्थानीय लोगों ने मदद कर दोनों बाइक सवार को सड़क किनारे लेकर गया। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ने बताया कि हमलोग परिवहन नियमों का सही पालन करते हुए जा रहे थे, इतने में तेज रफ्तार से आ रहे स्कूल बस अचानक कट कर निकाल रहा था जिससे हमलोग दाहिने की और चले गए और यह हादसा हो गया। ड्राइवर आसीन मंडल ने बताया कि दोनों और देखा जा रहा था, वाहन रफ्तार में नहीं था।

आपको बता दे कि ड्राइवर वर्दी में नहीं था जबकि जिला परिवहन विभाग की और से कई बार निर्देश किया गया था कि सभी वर्दी में रहेंगे और ड्राइवर ने खुद कहा कि सीट बेल्ट लगाया नहीं था। इसी बीच बकझक होने के बाद आपस में समझौता के बाद मामला शांत हो गया। ज्ञात हो महज कुछ महीनों पहले गांधी चौक पर एक स्कूली बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी।

लोगो ने बताया कि स्कूली बसों में स्पीड लिमिट करना जरूरी है। परिवहन पदाधिकारी के आने से लोगों में बेहतर होने का आस लगा था लेकिन दुर्भाग्य इस बात का है कि महज कुछ ही दिनों में पदाधिकारी का ट्रांसफर हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular