Homeप्रदेशझारखण्डAIMIM के प्रदेश सह-प्रभारी ने किया पाकुड़ जिला कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं...

AIMIM के प्रदेश सह-प्रभारी ने किया पाकुड़ जिला कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के एमएलसी एवं झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी मिर्जा रियाज उल हसन अफांदी की गरिमामयी उपस्थिति में रविवार को पाकुड़ में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर, पूर्व विधायक अखिल अख्तर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सह-प्रभारी मिर्जा रियाज उल हसन अफांदी ने कहा कि राज्य की राजनीति में मुसलमानों, दलितों और आदिवासियों का वर्षों से केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया है।

उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता बदलाव का मन बना चुकी है और पूर्व विधायक अखिल अख्तर को पुनः विधानसभा भेजने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि Special Intensive Revision (SIR) अभियान को लेकर AIMIM भी लोगों की सहायता के लिए विशेष अभियान चलाएगी, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से न कटे और अपात्र लोगों के नाम शामिल न हों।

वहीं पूर्व विधायक अखिल अख्तर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को एकजुट करने का कार्य करेंगे। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं और हर क्षेत्र में कमीशनखोरी एवं घोटालों का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम के अंत में पार्टी के जिला कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों की बड़ी संख्या उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular