Homeस्वास्थCRM टीम के दौरे से पहले पाकुड़ में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच,...

CRM टीम के दौरे से पहले पाकुड़ में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच, 10 दिनों में कमियां दूर करने का निर्देश

पाकुड़ : ( प्रीतम सिंह यादव ) आगामी CRM (Common Review Mission) टीम के प्रस्तावित भ्रमण से पूर्व जिले की स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसी क्रम में 6 नवंबर 2026 को SRM टीम ने पाकुड़ जिले का दौरा कर विभिन्न प्रखंडों एवं सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में मौजूद कमियों की पहचान के लिए गैप एनालिसिस किया गया।भ्रमण के दौरान SRM टीम ने जिले के सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों (MOIC) के साथ विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसमें मुख्य रूप से प्रोत्साहन राशि एवं भुगतान, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, आयुष्मान भारत योजना तथा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके बाद टीम ने सदर अस्पताल, पाकुड़ का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को चिह्नित करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। SRM टीम ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान चिह्नित सभी कमियों को अगले 10 दिनों के भीतर दूर कर गैप क्लोजर सुनिश्चित किया जाए। इसका उद्देश्य CRM टीम के आगामी दौरे से पहले जिले के सभी प्रखंडों और सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में सुधार लाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular