पाकुड़ अपडेट : झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, झारखण्ड प्रदेश के आह्वान पर मनरेगा कर्मियों के लंबित मांगों की पूर्ति न होने एवं झारखण्ड सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा पाकुड़ जिला के सभी मनरेगा कर्मी ग्राम रोजगार सेवक, कम्प्युटर सहायक, लेखा सहायक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी 09 तारिक से 11 तारीख तक सांकेतिक हड़ताल पर चले गए एवं इस बीच सरकार के द्वारा लंबित माँगों पर विचार नहीं करने की स्थिति पर आगामी 12 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।
मामले पर जिला अध्यक्ष अजीत कुमार टुडू ने बताया कि पूर्व में सरकार के द्वारा विभागीय ज्ञापांक- 13-107 / मन0से0स्था0 / 2020 / ग्रा०वि० (N) 1187 राँची, दिनांक- 08.10. 2025 के द्वारा सभी मनरेगा कर्मियों के मानदेय में 30 प्रतिशत वृद्धि एवं अन्य लाभ देने का निर्णय लिया गया था । लगभग 15 माह बीत जाने के बाद भी सरकार के द्वारा आज तक कोई विचार नहीं किया गया है। बाध्य होकर सभी मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का रूख किया गया। सभी ने मिलकर इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र सौंपा। ज्ञात हो इस हड़ताल से मनरेगा सहित अन्य कार्य पूरी तरह से ठप रहेगा जिसके कारण सरकार को अधिक बोझ पड़ेगी। एक कर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हमलोग से चेक नाका में भी कार्य लिया जाता है, मजबूरी में करना पड़ता है और बदनामी भी होती है। पूरी रात चेक नाका पर फिर दिन में प्रखंड मानो हमलोग इंसान है ही नहीं।
